प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीवाली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होंगे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा फाकारों को समानित किया जाएगा


रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब विकास कल्याण समिति द्वारा 4 नवंबर 2019 सोमवार को आयोजित दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका शुक्ला तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अवि प्रसाद शामिल होंगे। प्रेस क्लब विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राजकिशोर सोनी ने बताया कि प्रेस क्लब विकास कल्याण समिति द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का यह प्रथम वर्ष है। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 2 अक्टूबर को रायसेन की रीछन नदी में हुए दुखद बस हादसे के दौरान बस यात्रियों का जीवन


                                         


बचाने वाले अधिकारीकर्मचारी पुलिस कर्मी तथा होमगार्ड सैनिकों समेत उन साथियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बस यात्रियों की जान बचाई। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा प्रेस क्लब विकास कल्याण समिति द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह के दौरान उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर काम कर रायसेन जिले का नाम रोशन किया है।